logo

शातिर चोर कर रहे थे ट्रेनों में चोरियां, तीन ट्रेनों में तीन यात्रियों को बनाया निशाना, पांच लाख के चोरी के जेवरात सहित पकड़े गए चोर, पूर्व के मामलों का हुआ खुलासा, पढ़ें खबर किस तरह कर रहे थे चोरियां

कटनी। प्लेटफार्म व चलित ट्रेनों, आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एवं लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के व्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी. अरूणा वाहने जीआरपी थाना कटनी एवं स्टाफ द्वारा तीन शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि लोकसभा निवार्चन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये गत 2-3 मई की दरमियानी रात रेलवे स्टेशनों एवं आउटर्स की आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी। रात्रि गस्त करते समय रेलवे स्टेशन कटनी साऊथ आऊटर के पास थाने के निगरानी बदमाश को दो अन्य पूर्व के अपराधियों के साथ संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया। जिन्हे थाना लाकर बारीकी से पूछताछ की गयी तो तीनो ने सात माह पूर्व 7 अक्तूबर 23 को सारनाथ एक्स. के एसी कोच में वाराणसी से रायपुर की यात्रा कर रही स्वाति सिंह का लेडीज पर्स चोरी करना स्वीकार किया। चोरी गए पर्स में सोने चाँदी के जेवरात कुल कीमती 5 लाख रु. रखे हुये थे। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया व चोरी किये जेवरातो में से दो जोड कान का लटकन, एक जोड चाँदी की पायल, एक जोड चाँदी की बिछिया, एक जोड सोने का टाप्स, एक जोड कान का सोने का झुमका, एक मंगल सूत्र सोने का, चार सोने की अगूठी कुल कीमती 3 लाख 87 हजार 530 रु. का तीनो आरोपियो के कब्जे से जप्त किया गया हैं। इस मामले का एक अन्य आरोपी फरार हैं।

अन्य चोरियां भी कबूली
अन्य मामले में 13 फरवरी 24 को ट्रेन अहमदाबाद गोरखपुर एक्स. में यात्रा कर रहे फरियादी श्याम पासवान का एक बैग जिसके अंदर सोने चाँदी के जेवरात कुल कीमती 90 हजार रु. का चोरी करना स्वीकार किया। जिसका मसरुका आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। इसी तरह 22 मार्च 24 को ट्रेन 01471 पुणे दानापुर एक्स. से यात्रा कर रही फरियादिया नाजमा खातून का लेडीज पर्स जिसमें सोने की एक जोड बाली व नगदी 5 हजार रु. चोरी करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के कब्जे से सोने की बाली कीमती 14 हजार 500 रु. का जप्त किया गया हैं। आरोपियो के पास से कुल 4 लाख 91 हजार 580 रूपये का मशरुका बरामद किया गया।

आरोपियो को गिरफ्तार कर मामलो के माल बरामद करने में लगे अधिकारी, कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी हैं।
उक्त प्रकरण में राहुल पिता प्रताप सिंह गौंड उम्र 28 साल निवासी भीमराव चौक झर्राटिकुरिया थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी, सौरभ उर्फ कुल्हाडा पिता स्व बलराम परिहार उम्र 24 साल निवासी ग्राम रजवई थाना मझौली जिला जबलपुर, राजू उर्फ रंजीत पिता प्रताप सिंह गौंड उम्र 27 साल निवासी मस्जिद के पीछे झर्राटिकुरिया थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में निरीक्षक अरूणा वाहने, उप निरीक्षक अनिल मरावी, उनि अजय सिंह, स.उ.नि. एल.पी. झारिया, स.उ.नि. निर्दोष टोप्पो, प्र.आर. मनोज मिश्रा, प्र.आर. राघवेन्द्र शर्मा, प्र.आर. सागर उपाध्याय, प्र.आर. रवि माझी, आर. प्रवीण तिवारी, आर. सरफारज खान, आर. नारायण मिश्रा, आर. सुनील परस्ते, आर. शिवेन्द्र सिंह, आर. मुकेश पाण्डेय, आर, अंकित यादव, आर. घनश्याम दीक्षित, आर. शोयब अब्बासी, आर. नवाब सिंह की अहम भूमिका रही।

21
1528 views